बजट में नई परियोजनाओं की मंजूरी की अपील

लुधियाना| एटीआईयू के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पंजाब और देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि बढ़ते राजकोषीय घाटे और अन्य राज्यों की तुलना में धीमे औद्योगिक विकास को देखते हुए, राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। पंजाब, जो सीमावर्ती और भूमि से घिरा हुआ राज्य है, पिछले तीन दशकों में निवेश की कमी का सामना कर रहा है। ऐसे में, राज्य के लिए बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी देने और केंद्र से प्रोत्साहन प्राप्त करने की जरूरत है। एटीआईयू का मानना है केंद्रीय बजट में करों में राहत, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल परिवर्तन को अधिक बजट आवंटित किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *