बजट में पूंजीपतियों को वरदान मिला : भूपेंद्र

महासमुंद| केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया है। आप प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर ने इस बजट को आम जनता के सपनों का गला घोंटने वाला दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, मजदूरों, युवाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को कुचलकर बड़े उद्योगपतियों और चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों को खुली छूट देने का ऐलान है। सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और गिरती आमदनी जैसे जमीनी मुद्दों पर आंखें मूंदकर एक बार फिर चमकदार शब्दों और भारी-भरकम आंकड़ों के पीछे सच्चाई छिपाने की कोशिश की है। उन्होंने बजट 2026 को जनता की जरूरतों से कटे हुए और चुनावी मंच के लिए लिखी गई स्क्रिप्ट करार दिया। सरकार ने असली सुधारों की जगह प्रचार और आंकड़ों के दम पर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *