जयपुर | अगले महीने पेश होने वाले बजट-2025 को लेकर सरकार की तैयारियां जारी हैं। ऐसे में आगामी बजट को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह और जोश है। पिनाका सोलर पावर के डायरेक्टर रिषभ चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए काम करेगी। देश में सोलर सेक्टर का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसे में सोलर सेक्टर से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि ये बजट काफी प्रभावशाली होगा। बजट-2025 में पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर फोकस बढ़ाया जाए। इस प्रोग्राम का मकसद 1 करोड़ परिवारों को सोलर के माध्यम से 300 यूनिट तक फ्री बिजली उपलब्ध कराना है।


