जयपुर | जगतपुरा स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो ने बताया कि समारोह में बच्चों ने लेमन रेस, चम्मच रेस, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाग लिया। समारोह का समापन प्रधानाचार्य प्रीति गोयल के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसके बाद समापन घोषणा और राष्ट्रगान का एक भावपूर्ण प्रदर्शन हुआ।


