भास्कर न्यूज| तुमड़ीबोड़ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की गांव तुमड़ीबोड़ के लोगों और बजरंग दल ने कड़ी निंदा की है। आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर बेकसूर लोगों की हत्या कर दी। बजरंग दल ने कहा कि आतंकियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। मारे गए सैलानियों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। यह हमला देश की एकता और अखंडता पर कायराना वार है। बजरंग दल ने जेहादी सोच वाली मानसिकता को पहचान कर उसका बहिष्कार करने की बात कही। बजरंग दल ने पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिंदुओं पर हुए हमलों और हत्याओं की भी निंदा की। रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भी नाराजगी जताई। 24 अप्रैल को गांव में हुई बैठक में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


