बजरंग दल ने पावटा में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया:हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

कोटपूतली के पावटा में राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ कथित हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार तुरंत नहीं रोका गया, तो बजरंग दल भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कड़ा विरोध करेगा। संगठन ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे टूर्नामेंटों में खेलने नहीं दिया जाएगा। बजरंग दल ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *