बजरंग दल ने मौलाना मदनी के खिलाफ मोर्चा खोला:भड़काऊ भाषण को लेकर रायसेन कोतवाली में FIR की मांग

रायसेन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मौलाना मेहमूद असद मदनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाना कोतवाली पहुंचकर मौलाना मदनी के भड़काऊ भाषण को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिला संयोजक बद्री प्रसाद पाराशर और विहिप के दौलत लोंगवानी के नेतृत्व में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल को एक आवेदन सौंपा, जिसमें मौलाना मदनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। आवेदन में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद असद मदनी ने अपने भाषण से बहुसंख्यकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। आवेदन के अनुसार, मदनी ने कहा था कि “वंदे मातरम भारतीयों के लिए है। हम हमारे हिसाब से चलेंगे। किसी के थोपे गए आदेश हमें बिल्कुल मंजूर नहीं है।” बजरंग दल ने मांग की है कि ऐसे भड़काऊ भाषण देने वालों पर देशद्रोह और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बजरंग दल देशभर में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *