बजाज पुणे ग्रां टूर में राजस्थान का इकलौता साइक्लिंग सितारा बने मानव सारड़ा

बीकानेर∙ | अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट मानव सारड़ा का चयन टूर द फ्रांस की तर्ज पर आयोजित होने जा रही बजाज पुणे ग्रां टूर साइक्लिंग स्टेज रेस के लिए हुआ है। 19 से 23 जनवरी तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मानव सारड़ा राजस्थान से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में मानव पवनपुरी में रहते हैं। बजाज पुणे ग्रां टूर साइक्लिंग स्टेज रेस को भारत के पहले वैश्विक स्तर के साइक्लिंग इवेंट के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 35 देशों की 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके 171 अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट विभिन्न चरणों में तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *