राज्य बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिला बीकानेर की बेटी को सिल्वर मेडल

बीकानेर | बीकानेर शहर की होनहार बेटी एवं वाल्मीकि समाज की प्रथम महिला बॉडी बिल्डर हेमलता सरवटे ने राजस्थान राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर न केवल अपने समाज बल्कि पूरे बीकानेर जिले का नाम रोशन किया है। राजस्थान राज्य बॉडी बिल्डिंग संगठन के तत्वावधान में आयोजित 53वीं मिस्टर राजस्थान राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 11 जनवरी को कोटा में किया गया। इस प्रतियोगिता में हेमलता सरवटे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बीकानेर आगमन पर वाल्मीकि यूथ क्लब द्वारा हेमलता सरवटे का “वाल्मीकि रतन” उपाधि से सम्मान किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि यूथ क्लब राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जादुसंगत ने कहा कि “हेमलता सरवटे ने यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने न केवल वाल्मीकि समाज बल्कि पूरे बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वाल्मीकि यूथ क्लब के संगठन महासचिव सुनील चांवरिया, राहुल बिंवाल, सावन गोयल, अजय सरवटे आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *