बठिंडा की ईदगाह में ईद-उल-फितर की धूम:शाही इमाम ने मांगी अमन-चैन की दुआ, विधायक गिल ने दी मुबारकबाद

बठिंडा जिले की ईदगाह में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।शाही इमाम ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। हमारा देश एक गुलदस्ते की तरह साथ ही आपसी भाईचारा और गंगा-जमनी तहजीब बनाए रखने की अपील की। शाही इमाम ने कहा कि ईद का दिन पवित्र है। इस दिन हर मुसलमान सभी के कल्याण की कामना करता है। बठिंडा के विधायक जगरूप सिंह गिल भी ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक गुलदस्ते की तरह है। इसमें विभिन्न धर्मों के लोग अपने-अपने रंग भर रहे हैं। विधायक ने सभी से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की भलाई के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। इस मौके पर कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *