मानसा में विधायकों के घर किसानों का धरना:शंभू-खनौरी बॉर्डर पर सामान तोड़फोड़ का विरोध, सरकार को दी चेतावनी

पंजाब में किसानों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। मानसा में विधायक गुरप्रीत सिंह बना वाली के घर के बाहर किसानों ने धरना दिया। किसान नेता जगदेव सिंह, तरसेम सिंह और दीदार सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। किसान बोले-जगजीत को पुलिस ने जबरन उठाया किसान नेताओं ने बताया कि वे लंबे समय से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पंजाब सरकार ने उन्हें मीटिंग के बहाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह को पुलिस जबरन उठा ले गई। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उनके सामान की तोड़फोड़ की और चोरी भी की। नेताओं के गांव में घुसने पर रोक इसकी भरपाई की मांग को लेकर पंजाब भर में विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही नुकसान की भरपाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सरकारी विधायकों और नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *