बठिंडा पुलिस ने 71 अपराधियों को पकड़ा:हेरोइन, नशीली गोलियां, और नकदी बरामद, ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत कार्रवाई

बठिंडा में ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ के तहत स्पेशल डीजीपी (पीएसपीसीएल) की अगुवाई में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बता दे कि यह अभियान अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा है।इस ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल से लेकर एसएसपी रैंक तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जहां कुछ ही घंटों के भीतर 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया से बातचीत में स्पेशल डीजीपी (पीएसपीसीएल) जतिंदर कुमार जैन ने बताया कि यह तीन दिवसीय अभियान पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है। इसमें हेड कांस्टेबल से लेकर एसएसपी रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं।पुलिस ने कुछ ही घंटों में भारी मात्रा में हेरोइन, स्मैक, टैबलेट, ड्रग मनी और अफीम की भूसी जब्त की है। इसके अतिरिक्त, पुलिस से भाग रहे चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत अपराधियों पर कार्रवाई डीजीपी जैन ने स्पष्ट किया कि केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो किसी अपराध में वांछित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध कर फरार हुए लोगों की जानकारी जुटाना और उन्हें पकड़ना है। डीजीपी ने जनता से अपील की उन्होंने चेतावनी दी कि इस ऑपरेशन के दौरान किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे जिले को घेर लिया गया है और अपराध में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने जनता से अपील की कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि उनके आसपास कोई अपराध करता है या नशीले पदार्थ बेचता है, तो इसकी सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *