बाड़मेर हेल्थ डिपार्टमेंट मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को फ्रूड इंस्पेक्टर ने कृषि मंडी मिलावटी संदेह में कई ब्रांडो के घी के सैंपल लिए गए। इन नमूनों की जांच के लिए जोधपुर लेबोरेट्री भेजा जाएगा। वहीं संदेह के आधार पर घी को भी जब्त कर लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त टी शुभ मंगला के निर्देश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मिलावटी घी की सूचना मिलने पर फ्रूड इस्पेक्टर राजेश जागिड़ ने विजय लक्ष्मी ट्रेडिंग के यहां पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विश्व घी, हर्बल, मैत्री, और पंजाब ब्रांड के घी के सैंपल लिए। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर को घी मिलावटी होने के संदेह के आधार पर चारों ब्रांड के घी को जब्त कर लिया है। फ्रूड इंस्पेक्टर राजेश जागिड़ ने बताया- स्टोरेज में घी मिलावटी होने के संदेह होने की सूचना पर हम पहुंचे। सैंपल को लेकर लेबोरेट्री जांच के लिए भेजे गए है। सैंपल लेने के बाद 14 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद धारा 46 के तहत नोटिस देते है। पहले भी कई खाद्य सामग्री के सैंपल फेल हो गए थे। जिनके खिलाफ सक्षम न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया गया है।


