बठिंडा में किसान 28 मार्च को मनाएंगे काला दिवस:24 को जिला स्तर पर बैठक, बोले- पंजाब सरकार किसानों रिहा करे, सामान वापस लौटाए

बठिंडा में आज किसानों ने शहीदी दिवस मनाया। इसी दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। मोर्चा 28 मार्च को पूरे देश में काला दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी के लिए 24 मार्च को जिला स्तर पर बैठकें होंगी। मोर्चा ने कहा कि पंजाब में यह विरोध खास तौर पर मजबूत होगा। इसकी वजह है पंजाब सरकार का किसान नेताओं के साथ व्यवहार। सरकार ने पहले किसान नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया। फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके धरने पर बुलडोजर चलवा दिया। बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया। दाना मंडी में जिला स्तरीय समागम हुआ। जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने कहा कि आज भी देश पूरी तरह आजाद नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े कॉर्पोरेट घराने किसानों का सब कुछ छीन रहे हैं। किसानों और गरीब मजदूरों पर अत्याचार हो रहा है। किसान नेताओं ने मांग की है कि गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही उनका जब्त सामान बिना शर्त वापस किया जाए। वे आने वाले दिनों में अपने नेताओं की रिहाई के लिए तीव्र संघर्ष करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *