मानसा में शहीद दिवस पर किसानों का प्रदर्शन:भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि, बोले- अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दबे

मानसा में शहीदी दिवस पर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन उग्रहा के सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि इन महान शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लेकिन आज भी देश के नागरिक कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गरीबों को पर्याप्त अनाज नहीं मिल रहा है। किसान नेता राम सिंह, जोगिंदर सिंह और भोला सिंह ने कहा कि अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दब रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में समुचित इलाज की सुविधा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सरकार किसान और मजदूरों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसी कारण देशभर में लोग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *