बठिंडा में खेत में युवक का शव मिला:परिवार बोला- हत्या हुई, दो दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था

बठिंडा में आज यानी शनिवार को खेत में एक युवक का शव मिला है। घटना बीड़ बहमन नहरी पुल के पास की है। मृतक की पहचान जोधपुर रोमाना निवासी दीपू (16) के रूप में हुई है।सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम को सूचना मिलने पर टीम के सदस्य संदीप गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर डीएसपी देहाती हरजीत सिंह मान, एसपी देहाती और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दीपू 14 तारीख को अपनी बाइक से घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता था। अगले दिन उसका शव खेत में मिला। घटनास्थल से उसकी बाइक और मोबाइल फोन नहीं मिले। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। सहारा टीम ने शव को एम्स अस्पताल पहुंचाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *