बठिंडा में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:कई टुकड़ों में बंटा शरीर, मानसिक रूप से परेशान, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

बठिंडा मानसा रोड पर गांव गुलाबगढ़ के पास दिल्ली रेलवे लाइन पर बुधवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय विकर सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी धंसौखाना के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ पड़ा था। पुलिस ने पहचान कर परिजनों को बुलाया थाना जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी। पुलिस ने मौके पर ही मृतक की शिनाख्त करवाई। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने शव को चादर में लपेटकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। थाना जीआरपी के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक विकर सिंह ने आत्महत्या की है। उनके बेटे और भाई के बयानों के आधार पर धारा 194 बी एनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, विकर सिंह मानसिक रूप से परेशान थे और एक गरीब किसान थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *