पंजाब के लुधियाना में बने हलवारा एयरपोर्ट लोगों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक़ जिला प्रशासन को केंद्र से आधिकारिक शेड्यूल मिल गया है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई है। DC ने खुद संभाली कमान एयरपोर्ट पहुंच लिया जायजा आज लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ हलवारा एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी के इस दौरे से साफ हो गया है कि इस बार उद्घाटन की तैयारियाँ पकी है और प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी ओर, उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए मुख्यमंत्री ने कल चंडीगढ़ में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। कई बार टूटी डेडलाइन, 2018 में शुरू हुआ था सपना हलवारा एयरपोर्ट का सफर चुनौतियों भरा रहा है प्रोजेक्ट की शुरुआत पंजाब सरकार ने 2018 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी।
राज्य सरकार ने 160 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित कर काम शुरू कराया।
यह प्रोजेक्ट पहले कई बार देरी का शिकार हुआ। शुरुआत में इसे 2022 में शुरू होना था, लेकिन फंड्स, तकनीकी बाधाओं और अन्य कारणों से तारीखें आगे बढ़ती रहीं।
इससे पहले भी कई बार उद्घाटन की चर्चाएं और संभावित शेड्यूल आए थे, लेकिन अंतिम समय पर किन्हीं कारण के चलते योजना टल गई थी। हालांकि अब डीसी के मौके पर पहुंचने से स्पष्ट है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह उद्घाटन के लिए तैयार है। क्यों खास है यह एयरपोर्ट? सेंट्रल पंजाब को फायदा लुधियाना के बड़े बिजनेस हब होने के नाते यहां के व्यापारियों को अब चंडीगढ़ या दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से पंजाब के एक्सपोर्ट और बिजनेस को नई गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों के बाद यह सपना हकीकत बनने जा रहा है।


