बठिंडा में ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की मौत:खेतों से आवारा पशु भगा रहा, परिजन बोले- कोहरे के कारण हुआ हादसा, नहीं दिखी रेल

बठिंडा में गोनियाना रोड पर गांव गिलपति के पास बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें संदीप गिल शामिल थे, एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत थाना जीआरपी को सूचित किया, जिसके अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआत में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सहारा टीम ने आसपास के लोगों से पहचान के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोहरे के कारण हुआ हादसा पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा टीम ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में सहारा नेटवर्क की मदद से मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (42) निवासी गिलपति के रूप में हुई। सहारा टीम ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। थाना जीआरपी अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता और भाई के बयानों के अनुसार, गुरजीत सिंह खेतों में आवारा पशुओं को भगा रहा था। घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *