बठिंडा में दुकान में चोरी का VIDEO:गेट तोड़कर अंदर घुसे, सामान लेकर भागे, 10 दिन में दूसरी वारदात

बठिंडा में बीती रात चोरों ने दुकान की छत पर लगी सीढ़ियों का गेट तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए के रेडीमेड कपड़े व जूते चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रामां मंडी के बैंक बाजार में स्थित राजा पक्के वाला की मनियारी की दुकान की है। पीड़ित दुकानदार विक्की कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों को पकड़ती तो है, लेकिन चोरी का मामला दर्ज नहीं करती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस चोरों को पकड़कर माल बरामद नहीं करती है तो व्यापारी बाजार बंद कर थाने पर ताला जड़ देंगे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चोरों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज होने के बावजूद वे लगातार वारदातें कर रहे हैं। एक अन्य व्यापारी ने बताया कि उनकी वैरायटी स्टोर पर 10 दिन में दूसरी बार चोरी हुई है। एक बीज दुकानदार ने भी शिकायत की कि उनकी दुकान में लूट के बाद पुलिस मौका मुआयना करने तक नहीं आई। बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों ने इन मामलों की जांच सीआईए पुलिस, बठिंडा को सौंपने की मांग की है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस और सरकार की चोरों के साथ मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *