लुधियाना में गोली मारकर युवक ने किया सुसाइड:चलती फॉर्च्यूनर में खुद को मारी दो गोली, एक साल पहले अमेरिका से लौटा था

लुधियाना में एनआरआई युवक ने चलती फॉर्च्यूनर में खुद को गोली मार ली। युवक सुरिंदर सिंह छिंदा गौसगढ़ गांव में रहता था और घटना श्री माछीवाड़ा साहिब क्षेत्र में हुई है। सुरिंदर करीब एक साल पहले अमेरिका से लौटा था और यहां खेती-बाड़ी और डेयरी का काम कर रहा था। घटना के दिन वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर, जो गन हाउस में जमा था, लेकर लौट रहा था। उसने अपनी फॉर्च्यूनर में खुद को दो गोलियां मारी – एक जांघ में और दूसरी छाती में। गोली लगने के बाद गाड़ी बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। स्थानीय निवासी जगरूप सिंह, जो खेतों में काम कर रहे थे, ने टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरिंदर को खून से लथपथ हालत में पाया। जगरूप सिंह ने तुरंत परिवार को सूचित किया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच से पता चला कि सुरिंदर के पास से नए कारतूस भी मिले, जो उसी दिन खरीदे गए थे। इससे आशंका है कि उसने पहले से ही आत्महत्या की योजना बना रखी थी। सुरिंदर के पिता गांव के पूर्व सरपंच हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *