बठिंडा में पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:चार क्विंटल चूरापोस्त भी जब्त, राजस्थान निवासी है आरोपी, जांच जारी

बठिंडा पुलिस ने चार क्विंटल भुक्की चूरापोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह खेप सीमेंट की बोरियों में छिपाकर लाई जा रही थी। सीआईए स्टाफ ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। ट्रक से यह चूरापोस्त बरामद किया गया, जिसे जयपुर से लाया गया था और मोगा इलाके में इसकी डिलीवरी होनी थी। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि चूरापोस्त कहां से आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जयपुर के एक व्यक्ति ने आरोपी को यह ट्रेलर दिया था और पंजाब के एक ढाबे पर डिलीवरी के लिए कहा था। राजस्थान का निवासी है आरोपी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सुनील सिंह रावत (40 साल) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अजमेर जिले के माजरा आबे गांव का निवासी है। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने आगे बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष नाकेबंदी कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *