बठिंडा में बीजेपी नेता को पाकिस्तान से धमकी:सुखपाल सरा को शहजाद भट्टी ने भेजी ईमेल, लिखा- 15 दिन में मिल जाएगा परिणाम

बठिंडा में पंजाब बीजेपी के पूर्व स्टेट सेक्रेटरी और अमृतसर इंचार्ज सुखपाल सरा को पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए मिली है। धमकी देने वाले शहजाद भट्टी ने बीजेपी नेता से कहा है कि उन्हें 15 दिनों के भीतर ‘परिणाम’ मिल जाएगा। इस मामले में सुखपाल सरा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सुखपाल सरा ने हाल ही में श्री हरमंदिर साहिब में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक मुस्लिम युवक के खिलाफ बठिंडा के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *