बठिंडा में महिला नशा तस्करों का अवैध निर्माण गिराया:हेरोइन सप्लाई करती, पुडा की जमीन पर बनाया था मकान

बठिंडा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। धोबियाना बस्ती में आज दो नशा तस्करों के अवैध निर्माण को गिरा दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की धोबियाना बस्ती में ज्योति और राजू कौर ने पुडा की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। ज्योति ने 75 वर्ग गज और राजू कौर ने 100 वर्ग गज में मकान बनाया था। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी हेरोइन बेचने के मामलों में भी शामिल हैं। एसडीएम बालकरण सिंह माहल के अनुसार, दोनों आरोपियों को कई बार नोटिस दिया गया। नोटिस के बावजूद जगह खाली न करने पर बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की गई। पंजाब सरकार के ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ मिशन के तहत यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी और अन्य अपराधों के 5 मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *