बठिंडा में लापता नाबालिग लड़की का मिला शव:धान के खेत में पड़ा देखा, बॉडी के कुछ अंग भी गायब

पंजाब के बठिंडा में धान के खेत में एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। घटना बठिंडा-मलोट रोड पर स्थित सरदारगढ़ गांव की है। लड़की की लापता होने की शिकायत पहले से ही दर्ज थी। शरीर से कुछ अंग गायब भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरदारगढ़ निवासी 17 वर्षीय शरणजीत कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौकी बलुआना थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। लाश काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिली और उसके कुछ अंग भी गायब थे। जांच में पता चला कि लड़की के लापता होने की रिपोर्ट पहले से ही चौकी बलुआना में दर्ज थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस सहारा जन सेवा टीम ने लाश को खेत से बाहर निकाला। चादर में लपेटकर एम्बुलेंस से बठिंडा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। थाना सदर प्रभारी राजदीप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के लिए यह भी एक जांच का विषय है कि लाश कितने दिनों से खेत में पड़ी थी। घटना की जांच में पुलिस और सहारा जन सेवा संस्था के अधिकारी जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *