बठिंडा में लुटेरों ने पुलिस पर की फायरिंग:ASI घायल, गोलीबारी में 3 लुटेरे भी जख्मी, लूट के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

बठिंडा में सिटी पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 का एएसआई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात करीब 11:15 बजे की है। घायल एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो 3 लुटेरों को भी गोली लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा सीआईए वन में तैनात एएसआई सुखप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ छापेमारी के लिए गए थे। इस दौरान उक्त लुटेरे ने सुखप्रीत को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में एक और अलग से एफआईआर दर्ज की है। घायल लुटेरों की पहचान अमरजीत सिंह, राजीव और राहुल के रूप में हुई है। एम्स अस्पताल में करवाया गया था भर्ती जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ वन के एएसआई सुखप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ भुच्चो मंडी क्षेत्र में लूट की वारदात में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गए थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली सुखप्रीत सिंह को लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल एएसआई को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सूत्रों के अनुसार भुच्चो मंडी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में पेप्सी नामक व्यक्ति शामिल था। उसे गिरफ्तार करने के लिए सुखप्रीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल छापेमारी करने गया। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *