वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश करे सारे आरोपी:पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय मामले में अदालत के आदेश, हफ्ते में बतानी होगी दिव्यांशू की जेल

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में मोहाली जिला अदालत ने आरोपी गुरिंदर उर्फ ​​पिंदा, चढ़त सिंह, बलजिंदर सिंह उर्फ ​​रेंबू, निशान सिंह और विकास कुमार के प्रोडक्शन वारंट जारी किए है। अदालत ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई पर उक्त आरोपियों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाए। वहीं इस मामले में आरोपी दिव्याशू उर्फ गुड्डु के बारे में कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह किस जेल में बंद है, इसकी जानकारी एक सप्ताह के अंदर कोर्ट को दी जाए और उसकी फाइल तुरंत कोर्ट में पेश की जाए। निशान सिंह की याचिका का निपटारा अदालत ने आरोपी निशान सिंह द्वारा दायर आवेदन का निपटारा करते हुए कहा है कि जांच अधिकारी आरोपी को 2 मुख्य चालानों के दस्तावेजों की सूची में सूचीबद्ध पेन ड्राइव, हार्ड-डिस्क सीडी या डीवीडी की 2 प्रतियां उपलब्ध करवाए। इसके पूरक आदेश 2 अप्रैल 2023 और 17 जनवरी 2023 को दिए गए थे। जेल स्थानांतरण के लिए जगदीप सिंह के आवेदन का जवाब और दस्तावेज के आदेश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *