बठिंडा जिले के कटार सिंह वाला गांव में स्थित वाटर बॉक्स की डिग्गी में एक कर्मचारी का शव मिला है। मृतक की पहचान जगरूप सिंह (50) के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों और मुख्यालय को वाटर बॉक्स में शव देखे देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीण और सहारा जन सेवा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकाला। कटार सिंह वाला गांव का रहने वाला था शव की पहचान वाटर बॉक्स पर काम करने वाले जगरूप सिंह के रूप में हुई। वह कटार सिंह वाला गांव का रहने वाला था। लोगों ने बताया कि वह मानसिक परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह अचानक डिग्गी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सहारा टीम ने शव को बठिंडा सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। परिवार वालों ने की पहचान मामले की जानकारी देते हुए कोटशमीर चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह ने बताया कि जगरूप सिंह के लापता होने की सूचना पहले ही मिली थी और उसकी तलाश की जा रही थी। वाटर बॉक्स में शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की गई। परिवार वालों ने शव की पहचान की। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


