होशियारपुर में युवक चलाई गोलियां:सिर में गोली मारने की कोशिश, फायर मिस होकर कार की खिड़की के आरपार, घटना के बाद भाग गए

होशियारपुर के मोहल्ला इस्लामाबाद में 2 पुरुष व 2 महिलाओं ने कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली कार की खिड़की में लगी और आरपार हो गई। गोली चलाने के बाद सभी आरोप भाग गए। फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित युवकों ने बताया कि वे मोहल्ले में गोलगप्पे खाने आए थे। जैसे ही वे वहां से फ्री होकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, सामने से 2 पुरुष और 2 महिलाएं आए। उन्होंने उनकी कार को रोका और उन पर पिस्टल तान दी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर 3 से 4 फायर कर दिए। पड़ोसी निकले हमलावर, रंजिश से इनकार
पीड़ित युवक साहिल ने बताया कि मैं यहां गोलगप्पे खाने के बाद खड़ा था। इस दौरान महिलाएं और पुरुष आए। एक महिला ने उसके गले में हाथ डाला और चेन तोड़ ली। एक लड़के ने गोली चलाई। एक गोली सिर को निशाना बनाकर चलाई लेकिन लगी नहीं। गोली चलाने वाला किसी जत्थेदार का रिश्तेदार है।
साहिल के मुताबिक हमला करने वाले लोग उनके घर के पास के ही रहने वाले हैं। हालांकि उसने किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं है। युवक ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन पर हमला क्यों किया गया। पुलिस को मिले खोल, जांच शुरू
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *