बठिंडा में शादी में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को हिदायत

बठिंडा के गुनियाना मंडी में एक शादी समारोह के दौरान मैरिज पैलेस में हवाई फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। भुच्चो के डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता बलराज सिंह निवासी गुनियाना मंडी ने पुलिस को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा था, जिसमें एक व्यक्ति एक कार्यक्रम के दौरान पिस्टल से हवा में फायरिंग करता और हथियार का प्रदर्शन करता दिख रहा था। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार नेहिया वाला थाने की पुलिस ने तुरंत इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद, आरोपी विपन कुमार निवासी गुनियाना मंडी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वीडियो में दिख रही पिस्तौल भी बरामद कर ली। बठिंडा पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *