भास्कर न्यूज| अमृतसर चढ़ती कलां फाउंडेशन ने पंजाब से नशा खत्म करने के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बठिंडा से दरबार साहिब तक पैदल यात्रा निकाली। फाउंडेशन के हैड अमृत गिल ने बताया कि 12 दिन पहले यात्रा बठिंडा से शुरू हुई थी। सुबह 10:30 बजे दरबार साहिब पहुंची। यह यात्रा अलग-अलग जगहों से होते हुए गुरुनगरी पहुंची। युवाओं को संबोधित किया कि किस तरह से नशा उनको व आने वाली पीढि़यों को बर्बाद कर देता है। इसलिए इससे दूर रहें। उनका मकसद है कि सूबे से नशा को पूरी तरह खत्म कराएंगे। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही जो भी संभव होगा प्रयास कर रहे हैं।


