ब्रेन वेव में दिल्ली पब्लिक स्कूल रहा प्रथम

भास्कर न्यूज | लुधियाना डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित 7वां रामानुजन मैथ्स फेस्ट का आयोजन किया। यह आयोजन गणित की सुंदरता और जटिलताओं का जश्न मनाने और नवोदित गणितज्ञों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और नवाचार को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि और डीन एकेडमिक्स डॉ. अक्षय गिरधर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फेस्ट में लुधियाना के 22 स्कूलों के 186 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रिंसिपल जेके सिद्धू ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस कंपीटिशन में सिमेट्रिकल क्राफ्टिंग, साइलेंट इकोज (माइम), स्लाइड डेक, मॉडल मैनिया, ब्रेन वेव (क्विज), डिजीमैथोली गतिविधियां शामिल रहीं। सिमेट्रिकल क्राफ्टिंग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पहले, डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड दूसरे, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर तीसरे स्थान पर रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार बीसीएम स्कूल बसंत एवेन्यू को दिया गया। साइलेंट इकोज (माइम) में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पहले, बीवीएम स्कूल किचलू नगर दूसरे, बीसीएम स्कूल बसंत सिटी तीसरे स्थान पर रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार बीवीएम स्कूल उधम सिंह नगर ने जीता। स्लाइड डेक में डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर पहले, जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल दूसरे, डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड तीसरे, प्रोत्साहन पुरस्कार बीसीएम आर्य मॉडल शास्त्री नगर पर रहे। मॉडल मैनिया में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पहले, बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड दूसरे, बीसीएम आर्य मॉडल शास्त्री नगर तीसरे स्थान पर रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल को दिया गया। ब्रेन वेव (क्विज) में दिल्ली पब्लिक स्कूल पहले, डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड दूसरे, बीसीएम आर्य मॉडल शास्त्री नगर तीसरे स्थान पर रहे। डिजीमैथोली में डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर पहले, दर्शन अकेडमी दूसरे, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल तीसरे, जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल ने प्रोत्साहन पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रनिंग ट्रॉफी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रिंसिपल जेके सिद्धू ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *