मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी ने लोगों से की मारपीट

लुधियाना| बस स्टैंड के अंदर पार्किंग के नजदीक बने भगवान शिवशंकर के मंदिर में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने मूर्तियां तोड़ दीं। जानकारी के अनुसार आरोपी माथा टेकने के बहाने मंदिर में गया। फिर वहां मौजूद भगवान शिव की मूर्तियों और फोटो को तोड़ना शुरू कर दिया। घटना को देख आसपास के लोग उसे रोकने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर अधिक लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर बस स्टैंड पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *