बड़नगर में महिला ने चामला नदी में लगाई छलांग:ग्रामीणों ने बचाया,पति-सास और देवरानी से हुआ था विवाद; पुलिस करेगी काउंसलिंग

उज्जैन जिले के बड़नगर में एक महिला ने शुक्रवार को चामला नदी के पुल से छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि महिला की पहचान श्रेयांश कॉलोनी बड़नगर निवासी सोना पति अर्जुन डाबी (25) के रूप में हुई है। गुरुवार रात को सोना का अपने पति, सास और देवरानी से विवाद हुआ था। इस विवाद से व्यथित होकर महिला ने शुक्रवार को नदी में छलांग लगाई। घटना के समय पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर सोना को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला अपने मायके में है। बड़नगर पुलिस ने बताया कि महिला की काउंसलिंग कराई जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *