बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का पाटी दौरा:स्कूल-आंगनवाड़ी का निरीक्षण; ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, CEO को फटकार

बड़वानी की कलेक्टर जयति सिंह ने शनिवार को पाटी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अजराड़ा, सेमली, रोसर, लिम्बी और आवली में कई संस्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अजराड़ा हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं की स्क्रीनिंग की जानकारी ली। सेमली में एक सामाजिक संस्था के जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुईं। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से स्क्रीनिंग और सिकल सेल जांच पर चर्चा की। ग्रामीण तुकाराम अलावे ने रोजगार और तालाब गहरीकरण की मांग रखी। ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याएं भी बताईं। ग्रामीण डामसिंग सोलंकी और हीरालाल बड़ोले ने तीन प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का मुद्दा उठाया। जर्जर भवन के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। कलेक्टर ने समाधान का आश्वासन दिया। पलायन की समस्या पर कलेक्टर ने पंचायत को तत्काल रोजगार शुरू करने के निर्देश दिए। लापरवाही के लिए सहायक सचिव और सीईओ पराग पंथी को फटकार लगाई। उन्होंने गांव में तुरंत रोजगार उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम भूपेंद्र रावत,सीएचएमओ डॉ. सुरेखा जमरे, तहसीलदार बबली बर्डे, नायब तहसीलदार दीपक मर्सकोले, बीईओ राजश्री पवार, सीडीपीओ प्रकाश रंगशाही समेत विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *