बड़वानी के अंजड़ बस स्टैंड पर हादसा, युवक घायल:ट्रैक्टर ने वाहन को मारी टक्कर; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर स्थित बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर एक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में डेहरी निवासी आकाश पिता दिलीप कन्नौजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप आगे बढ़कर एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसकी चपेट में आने से आकाश घायल हो गए। घायल युवक आकाश (19 वर्ष) ने बताया कि वह अपनी इक्को गाड़ी (क्रमांक MP 09 W 2374) में वायरिंग का काम करवाने अंजड़ स्थित ए वन डेकोरेट दुकान पर आए थे। दुकान के पास सड़क किनारे दिनेश धनगर की पिकअप गाड़ी (क्रमांक MP 46 FZ 1480) खड़ी थी। एक अज्ञात ट्रैक्टर ने तेज गति और लापरवाही से पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप आगे बढ़कर आकाश की इक्को गाड़ी से टकरा गई। आकाश को सीधी आंख के ऊपर, उल्टे पैर और कंधे पर चोटें आई हैं, साथ ही उनकी गाड़ी का बम्फर भी टूट गया है। घायल आकाश ने अंजड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *