बड़वानी में सरबंश दानी दशम पिता श्री गुरु गोविद संघ महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर श्री गुरुसिंघ सभा के देखरेख में शहर में अलसुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है। इस दौरान समाजजन कीर्तन कर गुरु के जयकारे लगा रहे हैं। प्रकाश पर्व के कार्यक्रम गुुरुद्वारा साहिब में 4 जनवरी से शुरू होंगे। गुरुसिंघ सभा के प्रधान हरविंदरसिंह भाटिया ने बताया कि प्रकाशोत्सव के तहत 3 जनवरी तक शहर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 4 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी। सुबह 8.15 से 9.30 बजे तक शबद कीर्तन होंगे। दोपहर में विराट नगर कीर्तन निकलेगा। इसमें अमृतसर के रईया की खालसा फौज गतका अखाड़ा द्वारा हैरतअंगेज करबत प्रदर्शन किए जाएंगे। रात 9.30 बजे से गुरु का लंगर होगा। वहीं 5 जनवरी को सुबह 8.15 से 9.30 बजे तक भाई रवींद्रसिंघ की ओर शबद कीर्तन किया जाएगा। जबकि रात 8 से 9.30 बजे तक भाई अमनदीप सिंघ लुधियाना वालों के कीर्तनी जत्थे द्वारा विशेष कीर्तन दरबार में संगत को निहाल किया जाएगा। गुरु का लंगर 6 जनवरी को इसी तरह 6 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार में संगत निहाल होगी। इसके बाद 12.30 बजे से गुरु का लंगर शुरू होगा। वहीं शाम 7.30 से 9.30 बजे तक बाल कवि दरबार और रात 10.30 बजे से 12 बजे तक भाई रवींदर सिंह की ओर विशेष कीर्तन दरबार प्रस्तुत किया जाएगा।


