बड़वानी में चौराहों पर चलाया जागरूकता अभियान:यातायात पुलिस ने बाइक सवारों को हेलमेट बांटे, नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी

बड़वानी में यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने अंजड नाका, बस स्टैंड, झंडा चौक और रणजीत चौक पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने को बताया गया। यातायात पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क हेलमेट भी वितरित किए। यातायात प्रभारी विनोद बघेल ने बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालकों को सीट बेल्ट के इस्तेमाल और नशे में वाहन न चलाने जैसे अन्य अहम यातायात नियमों की भी जानकारी दी। इस दौरान यातायात पुलिस ने आपातकालीन संपर्क नंबरों और गुड समैरिटन की भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जागरूकता फैलाई। वाहन चालकों ने भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *