पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बांटे पट्टे:टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार बोले- यह स्वाभिमान का अधिकार

टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भूमि स्वामी के पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले गांव में बने घरों की बैंकों में कोई कीमत नहीं होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी भेदभाव के गांव के मकान मालिकों को स्वामित्व का अधिकार दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 15 लाख 60 हजार ग्रामीणों को भूमि अधिकार मिला है, जो स्वाभिमान का अधिकार है। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम संजय दुबे, अश्वनी चढ़ार सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *