बड़वानी में टी-20 स्पर्धा, दूसरे दिन हुए तीन मैच:परिंदा क्रिकेट क्लब का आयोजन; 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल

परिंदा क्रिकेट क्लब बड़वानी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। मैचों में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला: धुलिया ने गोवा को हराया पहला मैच गोवा और धुलिया की टीमों के बीच खेला गया। गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाए। जवाब में धुलिया की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धुलिया के दीपक जगताप को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों में 51 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। दूसरा मुकाबला: दिल्ली की आसान जीत दूसरा मैच जलगांव और दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जलगांव की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली के कुशाग्र जायसवाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जिन्होंने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। तीसरा मुकाबला: राजपुर ने भोपाल को हराया तीसरे मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन भोपाल और राजपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 143 रन बनाए। राजपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 14 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। पवन निरवानी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा खिलाड़ी शामिल क्लब अध्यक्ष दीपक व्यास ने बताया कि गोवा की टीम में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवा खिलाड़ी शामिल हैं। मैचों की कमेंट्री हाफिज साहब और ऋषभ महाराज कर रहे हैं। स्कोरिंग की जिम्मेदारी जरजित सिंह संभाल रहे हैं, जबकि अंपायर की भूमिका राजेश कांजी, दामोदर मुकाती, राकेश पाटीदार और प्रफुल्ल व्यास निभा रहे हैं। स्पर्धा का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जा रहा है। मैच देखने के लिए बड़वानी नगर सहित आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को यह मुकाबले मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि स्पर्धा के तीसरे दिन गुरुवार को पहला मैच सुबह 9 बजे हरियाणा और मुंबई के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दिल्ली और इंदौर के बीच होगा, जबकि तीसरा मैच बड़ौदा और भोपाल की टीमों के बीच खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *