बड़वानी में नवीन कार्यालय भवन का हुआ भूमि पूजन:डेढ़ करोड़ की लागत से होगा तैयार, डामरीकरण कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बड़वानी के अंजड नगर परिषद परिसर में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्व-सुविधायुक्त दो मंजिला भवन का भूमि पूजन शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने किया। इसके बाद कायाकल्प योजना के अंतर्गत वार्ड-11 में चल रहे डामरीकरण कार्य का अवलोकन भी किया गया। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष बसंती बाई पिपल्या, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह डुडवे, ठेकेदार सुनील पाटीदार और विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लेकर उन्होंने भी कुदाली चलाई। दो मंजिला नवीन भवन में यह रहेगी सुविधा सीएमओ कुशल सिंह डुडवे ने बताया कि नगर परिषद प्रांगण में करीब 80 बाय 75 कुल 6 हजार स्क्वेयर फिट में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा, जो कुल 12 हजार स्क्वेयर फिट में बनकर तैयार होगा। नवीन भवन करीब 1.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। उन्होंने आगे बताया कि उक्त भवन सर्व-सुविधायुक्त होगा। जिसमें नप अध्यक्ष और सीएमओ का चैंबर, एक मीटिंग हॉल और अलग-अलग शाखाओं के अलग-अलग ऑफिस के अलावा अन्य सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। नवीन भवन करीब एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माणाधीन डामरीकरण रोड का किया निरीक्षण भवन भूमि पूजन के बाद नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, सीएमओ कुशल सिंह डुडवे, विभिन्न वार्डों के पार्षदगणों ने नप स्टाफ के साथ वार्ड-11 में अस्पताल चौक से गणेश मंदिर तक चल रहे डामरीकरण के कार्य का अवलोकन किया। गौरतलब है कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया। जिसकी शुरुआत वार्ड-11 से की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *