रायसेन के धौखेड़ा गांव में शनिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तरत शिविर आयोजित किया गया। इसमें बाड़ी जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर अरविंद दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। शिविर के दौरान कलेक्टर अरविंद दुबे ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला, उन्हें गांव में ही जनकल्याण शिविर लगा कर फायदा दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यहां शिविर में कई विभाग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेकर उनका समाधान कर रहे हैं। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वे यहां आवेदन दे सकते हैं, ताकि उन्हें भी योजनाओं का फायदा मिल सके। शिविर में आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, खसरा–खतौनी की नकल सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ बांटे गए।


