बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक:देशभर की नामी टीमें लेंगी हिस्सा, आयोजक बोले- नेशनल लेवल के मैच देखने मिलेंगे

बड़वानी शहर में ‘निमाड़ गोल्ड कप’ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए शहर के एक निजी होटल में बैठक रखी गई, जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विष्णु बनडे को आयोजन समिति का अध्यक्ष और सुरेंद्र राठौड़ को सचिव चुना गया। यह प्रतियोगिता यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब आयोजित कर रहा है। समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं। 12 फरवरी से शुरू होंगे मुकाबले निमाड़ गोल्ड कप का आगाज 12 फरवरी से बड़वानी के फुटबॉल मैदान में होगा। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से नामी टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति का मानना है कि इससे स्थानीय खेल प्रेमियों को नेशनल लेवल के मैच देखने का मौका मिलेगा। देशभर की नामी टीमें आएंगी बड़वानी टूर्नामेंट में एमजी बैंगलोर, तमिलनाडु पुलिस, सीवीएम आनंद (गुजरात), आरा एफसी अहमदाबाद, रेलवे नागपुर और सीआरएसएफ दिल्ली जैसी दिग्गज टीमें मैदान में उतरेंगी। इनके अलावा नीमच, रायसेन और बड़वानी की स्थानीय टीमें भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। समिति ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *