बड़वानी में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने फहराया तिरंगा:कलेक्टर जयति सिंह संग ली परेड की सलामी, मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा

बड़वानी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास और रोजगार मंत्री गौतम टेटवल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने उनके साथ परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, विधायक राजन मंडलोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। पुलिस बल, वन विभाग और होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मैदान, बड़वानी में आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पालिका और अन्य शासकीय कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। सीएम का संदेश पढ़ा प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में लगातार नए नवाचार हो रहे हैं। इस वर्ष कृषि बजट को पिछले साल की तुलना में बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। संदेश में यह भी कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है और गौ-संरक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिट के माध्यम से उद्योग स्थापना के प्रयास भी जारी हैं। गणतंत्र दिवस की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *