बुरहानपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि मंत्री सिलावट ने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान हर्ष फायर किया गया और आकर्षक मार्चपास्ट हुआ। विभागों ने निकाली झांकियां
स्कूली बच्चों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरित किए गए। मंत्री ने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए आकाश में गुब्बारे भी छोड़े। पुलिस बैंड, शौर्य दल की टुकड़ियों न की परेड
परेड में जिला पुलिस बल बुरहानपुर, विशेष सशस्त्र बल कंपनी, पुलिस बैंड, नगर सैनिक बल, शौर्य दल, वन विभाग, एनसीसी और स्काउट सहित कई टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस की शाम को शहर के स्व. परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में ‘भारत पर्व’ लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भोपाल से आए मोहम्मद सैयद नासिर हुसैन कव्वाली पेश करेंगे, वहीं जेबी सक्सेना शास्त्रीय लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।


