बड़वानी में बादलों से ठंड में आई कमी:आगामी दो-तीन दिनों में बदलेगा मौसम; रात का तापमान 11 डिग्री

बड़वानी में नए साल के दूसरे दिन ठंड का असर कम हुआ है। दिसंबर महीने में पड़ रही ठंडक पर ब्रेक लग गया। आसमान में बादल छाए और सुबह के समय घने कोहरे के कारण दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे फिलहाल जनजीवन में ठंडक का प्रभाव कुछ कम हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम इकाई के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हवाओं की गति मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कोहरे और बादलों के बीच दिनभर धूप-छांव रहा शुक्रवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, जिसके बाद सूर्य पर कुछ देर बादलों का पहरा रहा। दिनभर आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रही और धूप-छांव का वातावरण रहा। बादलों के कारण सुबह ठंडक का असर कम महसूस किया गया। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता मौसम इकाई के प्रभारी रवींद्रसिंह सिकरवार ने बताया कि नए वर्ष के आगमन पर आगामी दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री और रात्रि का तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि, तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। इस नमी वाले मौसम का फायदा खेतों में बोई गई गेहूं, मक्का और रबी सीजन की अन्य फसलों को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *