निवाली पुलिस ने शुक्रवार को पांच पिकअप वाहनों से 11 गोवंश को मुक्त कराया है। मामले में महाराष्ट्र के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी के अनुसार, शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 5 पिकअप वाहनों को जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों में गजेंद्र जाधव (45), झुग्गा पावरा (35), रघुनाथ उर्फ लुलिया पावरा (32), बंशीलाल वसावे (42) और हीरालाल चौधरी (60) शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के धुलिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निवाली के प्रकाश चौहान और कमल चौहान के गोवंश को किराए पर लेकर जंगल के कच्चे रास्तों से होकर महाराष्ट्र ले जाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


