खंडवा में एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थियां:राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार; सड़क हादसे में गई थी जान

खंडवा में गुरुवार रात हुए रोड़ एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत हाे गई थी। तीनों एक ही समाज के थे और आपस में दोस्त थे। शुक्रवार को तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं, एक वाहन में उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां हजारों समाजजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि, एक दिन पहले मूंदी रोड़ पर गुरुवार रात 8 बजे जावर-केहलारी के बीच हादसा हो गया था। तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर खंडवा लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना में गांधीनगर और सिंघाड़ तलाई निवासी अर्जुन जंगाले, राहुल जेदे और जितेंद्र वैद्य की मौत हो गई। देर रात उनके शव जिला अस्पताल लाए गए। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को अंतिम संस्कार हुआ। एक सिंघाड़ तलाई, दो गांधीनगर के रहने वाले तीनों युवक वाल्मीकी समाज से है। सीजिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक रोड पर गिर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *