बड़वानी में 7 साल की आदिवासी बच्ची से रेप:हत्या कर शव को इंदिरा सागर नहर में फेंका, शरीर पर चोटों के निशान मिले

बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने मासूम की जान लेने के बाद उसकी लाश को इंदिरा सागर नहर में फेंक दिया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके के लोग गुस्से और सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को खड़कल गांव के पास नहर में एक बच्ची की लाश देखी गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत शव को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची सोमवार सुबह से ही अपने घर से गायब थी और घरवाले उसे हर जगह तलाश रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि शुरुआत में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन मंगलवार रात जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो मासूम के साथ दुष्कर्म की बात साफ हुई है और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। करीबी पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस को अंदेशा है कि यह घिनौनी हरकत किसी जान-पहचान वाले या करीबी व्यक्ति ने ही की है। राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद से क्षेत्र के आदिवासियों में भारी गुस्सा व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *