लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लाखेरी ग्रामीण मंडल की ओर से देईखेड़ा अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 100 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में पूर्व विधायक चंद्रकांत मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, बलराम मालव, खेमराज मीणा, बुद्धिप्रकाश मीणा, कृष्ण मुरारी मीणा, रामभगत रेबारी और हेमंत पालीवाल शामिल रहे।


